राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र तरैया गांव निवासी व गोलीकांड का नामजद आरोपी अरविंद सिंह उर्फ चिपटा को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि तरैया बाजार में प्रभात मांझी के साथ हुई गोलीबारी कांड संख्या-238/21 के नामजद आरोपी अरविंद सिंह उर्फ चिपटा घटना के बाद फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर तरैया के मंझोपुर निवासी रामेश्वर राम को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। जिसका उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग