दरियापुर(सारण)- प्रखण्ड मुख्यालय एवं अकबरपुर पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य का शुभारंभ बी डी ओ जयराम चौरसिया ने किया इस मौके पर कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय पर आने वाले लोगों की शौच की व्यवस्था नही थी जिस वजह से खुले में जाने को विवश होते है और अकबरपुर पंचायत के महादलित बस्ती में रहने वाले लोंगो को भी शौच बाहर ही जाना पड़ता था इसी बात को मद्देनजर रखते हुए शौचालय निर्माण का कार्य का शुभारंभ करा दिया गया है जो एक सप्ताह के अंदर बनकर तैयार हो जायेगा तब आमजन और ग्रामीण खुले मे शौच नही जा पायेंगे वही शौचालय उपयोग के फायदे भी बताये ताकि लोग खुले में शौच जाने से परहेज कर सके इस अवसर पर पूर्व मुखिया हरि सहनी, मुखिया माया देवी,सुनील कुमार,स्वेच्छाग्रही चन्दन कुमार गिरी,विनोद कुमार तथा अजित कुमार सहित अन्य शामिल हुए


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग