पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसमें 63 उपभोक्ताओं का बकाया राशि रखनें पर कनेक्शन काट दिया गया। कनीय अभियंता विद्युत विक्रम कुमार ने बताया कि तीन हजार रुपए से ज्यादा बकाया रखने पर 1233 उपभोक्ताओं को नोटिस निर्गत किया गया था जिसमें मात्र 306 उपभोक्ताओं ने ही बकाया राशि जमा किया था। गुरूवार को चलाएं गये अभियान में मशरक बाजार में 11, हरपुर में 17,सरदारगंज विशुनपुरा गांव में 18, सेरूकहा गांव में 9,घोघिया गांव में 8 टोटल 63 बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया।वही उन्होंने बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन हजार से उपर का बकाया रखनें वाले सभी बकाया राशि जल्द ही जमा कर दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग