राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तरैयाँ प्रखंड के जिम्दाहाँ के समीप नारद बाबा के घाट पर लाखों की संख्या मे दूर दूर आये श्रद्धालुओ ने पावन नारायणी में स्नान दान किया। इस पावन अवसर पर नारद बाबा के घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए गाँव के युवक द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। घाट पर बाबा के तरफ से लंगर की व्यवस्था की गई है। जिसमें लोगो को पूड़ी बुनिया सब्जी प्रसाद के रुप में खिलाया जा रहा है। इस मौके पर नारदाश्रम पर अष्टयाम भी कराया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग