नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार के सुबह से ही प्रत्याशियो व समर्थकों की भीड़ जुटने लगी वही पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले हर पद के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया इस प्रखण्ड में 22 पंचायत है प्रत्येक पंचायत से मुखिया,सरपंच,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड तथा पंच के पद पर दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने लंबी लाइन में लग कर अपनी अपनी बारी आने का जद्दोजहद कर रहे थे हर पद के प्रत्याशी अपने साथ समर्थकों के हुजूम लेकर आ रहे है जिस वजह से प्रखण्ड मुख्यालय मेला का स्वरूप ले चुका है वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए 20 काउंटर बनाये गये है जिसमें वार्ड सदस्य पद के लिए 30 पंच में 40 सरपंच में 13 बी डी सी 16 तथा मुखिया पद पर 12 लोगों ने नामांकन कराया है अकबरपुर पंचायत से मुखिया पद से सरिता देवी,दरियापुर पंचायत से बी डी सी पद पर अमित कुमार, ककरहट पंचायत से मुखिया पद पर विभूति राम,अकबरपुर पंचायत से बी डी सी पद पर जुबेदा खातून व रीता देवी सहित अन्य लोगों विभिन्न पदों पर नामांकन कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग