पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव का सिवान से पटना लौटने के क्रम में मशरक डाक बंगला चौक स्थित मां सिद्धीदात्री मंदिर के पास सीबीएफ ईट उद्योग के प्रोपराइटर युगल किशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। स्वागत के समय मुख्य रूप से डा पी के परमार, चन्द्रमा सिंह,मंटू सिंह, अखिलेश सोनी, विजय प्रसाद रस्तोगी, सोनू कुमार, उज्जवल कुमार रस्तोगी, प्रेम शंकर रस्तोगी,जितेंद्र सिंह के साथ दर्जनों लोगों ने आईजी विकास वैभव को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। आईजी विकास वैभव ने मां सिद्धिदात्री मंदिर में पूजा अर्चना की । मंदिर के पुजारी उमा तिवारी ने आईजी विकास वैभव के ललाट पर चंदन का टीका लगाया। तत्पश्चात वे पटना रवाना हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग