राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। कोविड-19 टीकाकरण में मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में अब तक 2 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका दिया जा चुका है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला मांझी सारण जिले का पहला प्रखण्ड बन गया है। हालांकि अभियान के शुभारंभ से हीं मांझी ने टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन किया है। सेवा-भाव व पूरी निष्ठा के साथ कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में लगे सभी स्वास्थ्य-कर्मियों के कार्यों की सारण डीएम समेत सिविल सर्जन ने सराहना की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कोविड टीकाकरण अभियान को बेहतरीन तरीके से संचालित करने के लिए सारण सिविल सर्जन के द्वारा “जश्न ए टीका” अवार्ड के लिए मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नाम की अनुशंसा स्वास्थ्य विभाग, बिहार के प्रधान सचिव से की गई है। डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि अभी विभाग की ओर से “घर-घर दस्तक” अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डाटा ऑपरेटर की गठित 33 टीम के द्वारा घर-घर पहुंच कर वंचित लोगों को चिन्हित कर टीका लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने में लोगों से सहयोग करने की अपील की है। ताकि परिवार का कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र का सदस्य टीका से वंचित न हो। क्योंकि कोरोना अभी समाप्त नही हुआ है। उसे जड़ से मिटाने के लिए सतर्कता बरतने के साथ टीका सबसे कारगर उपाय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग