राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा में शराब माफियाओं के खिलाफ नगरा पुलिस ने अभियान चलाकर लगातार करवाई करना शुरू कर दी है।ताजा मामला नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अर्वा नहर के पास से 49 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को नगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उक्त धंधेबाज उक्त गाँव निवासी हिरामन मांझी बताया जाता है।वहीं इस सबंध में नगरा ओपीध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई जिसमे 49 लीटर शराब व एक बाइक को जब्त किया गया साथ ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग