नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। तमाम बंदिशों के बावजूद दुनिया भर में लड़किया हर क्षेत्र में लड़को से आगे चल रही है।यहाँ तक कि 70 फीसदी लड़किया शैक्षणिक उपलब्धिया में लड़को से आगे है।हम बात करते है अमनौर विधानसभा क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद राय की पुत्री सोनिया कुमारी की जो ग्रामीण क्षेत्र में खेल कर 26th सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैम्पियनशिप 21- 22, के लिए चयनित हुई है। जो केरल के कुठउपरम्बा में 28 नवम्बर 21, से 09 दिसम्बर 21 तक होने वाले राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियन शिप सीनियर टीम में खेलेगी। अब खेल के क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्र के लड़किया अपना परचम लहराने लगी है।सोनिया राष्ट्रीय फुटबॉल खेल में चयन होकर अपने परिवार के साथ जिला का मान बढ़ाया है। इनके परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं है।सोनिया दो भाई तीन बहन में सबसे बड़ी है।इनके पिता किसान है, माता लीला देवी गृहणी है।एक छोटा भाई आई आई टी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है।ये अपना प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की है। विद्यालय स्तर पर ये अच्छा खेलती थी।जिसके बाद मखन ज्योति फुटबाल एकेडमी में शामिल होकर फुटबॉल खेल के क्षेत्र में अपना लक्ष्य बनाया। इन्होंने बताया कि पहले जब गांव के मैदानों में खेलने जाती थी तो गांव वालों को यह अच्छा नहीं लगता था, लेकिन मेरे परिवार का भरपूर स्पोर्ट मिलता था। जैसे जैसे खेल के क्षेत्र में मैं आगे बढ़ते गई ग्रामीणों के नकारात्मक सोच भी मिटते गया।काफी मजबूत हौसला व कठिन मेहनत के बाद मुझे यह कामयाबी हाशिल हो सका है।
कई इवेंट खेल चुकी है सोनिया-
अब तक सोनिया जूनियर व सीनियर टीम के साथ कई राज्यस्तरीय खेल खेल चुकी है। इन्होंने बताया कि सत्र -2015 में u-19 नेशनल महिला फुटबॉल चैंपियन शिप गोआ में, 2016-17 जूनियर के साथ कटक उड़ीसा में, फिर सीनियर के साथ सत्र 18-19 में कटक उड़ीसा के मैदानों में खेल चुके है।वही सीनियर के साथ 19-20 मे अरुणाचल प्रदेश, जबकि सत्र 19 -20 में u 21 खेलो इंडिया युथ गेम पुणे महाराष्ट्र में खेलु हॅुं। इनके राष्ट्रीय खेल में चयन होने की खबर सुन आस पास के लोग में चर्चा का विषय बना हुआ है सभी का एक ही कहना है, अब लड़का लड़की में कोई फर्क नही है, लड़कों से लड़किया पर लोगो को भरोसा है। इधर राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय, पैग़मित्र सेन के तत्कालीन मुखिया रमेश राय, तरवर के मुखिया बिंदेश्वरी राय ने सोनिया को बधाई दिया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा