मतदाताओं से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु की गयी अपील
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राजेश मीणा भा0प्र0से0 जिलाधिकारी सारण एवं संतोष कुमार भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सारण के संयुक्त नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 के मद्देनजर दिनांक-24 नवम्बार को बनियापुर/ लहलादपुर प्रखण्ड में होने वाले मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु श्री मुनेश्वर प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, अंजनी कुमार , अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर सारण, इन्द्रजीत बैठा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी मढौरा, सौरभ जयसवाल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय ) सारण, सुश्री ज्योति कश्यप पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) सारण, राजेश रंजन प्रभारी अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय सारण, पुलिस निरीक्षक ALTF सारण, अंचल पुलिस निरीक्षक सदर/ सोनपुर/मढौरा, पु0नि0 सह थानाध्यक्ष भगवान बाजार / मुफसिल थानाध्यक्ष दाउदपुर, अमनौर, परसा, बनियापुर, जलालपुर सहाजितपुर, पानापुर, कोपा, जनताबाजार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बनियापुर प्रखड के बनियापुर / सहाजितपुर थानान्तर्गत बनियापुर, प्यारेपुर, सतुआ, इमामगंज, सरेया, डेढीघाट, लौवाकला, लौआ छतवा, हरपुर छतवा, मनिपुरा, सरही, नगडीहा, सोहई, शाहपुर, जहागीरपुर, पाण्डेयपुर, पुछरी, भूसाल, हरिहरपुर एवं लहलादपुर प्रखण्ड के जनताबाजार थानान्तर्गत दनदासपुर, दयालपुर, बनपुर, बसही, कटिय आदि पंचायत/ गाँवों में संवेदनशील बु प्रत्याशीयों एवं अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चिन्हित स्थलों/ बुथों पर एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च कर लोगों को मतदान प्रक्रिया में भयमुक्त होकर भाग लेने हेतु अपील की गई। जिला पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 को स्वच्छ, भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक दिन सघन वाहन चेकिंग की जा रही है एवं पुरी सतर्कता बरती जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 को लेकर जिला में कुल 29 स्थानों पर बार्डर सिलिंग, चेक पोस्ट चिन्हित करते हुए उन स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर अवैध आग्नेयशास्त्र / शराब के साथ आवागमन की रोकथाम हेतु सघन वाहन चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन / जिला पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 स्वच्छ, भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक दिन सघन वाहन चेकिंग की जा रही है एवं पुरी सतर्कता बरती जा रही है । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 को लेकर जिला में कुल 29 स्थानों पर बार्डर सिलिंग, चेक पोस्ट चिन्हित करते हुए उन स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर अवैध आग्नेयशास्त्र / शराब के साथ आवागमन की रोकथाम हेतु सघन वाहन चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है।
आम मतदाताओं से अपील है कि निष्पक्ष, निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान प्रक्रिया में भाग ले। कोविड- 19 को देखते हुए जारी दिशा – निर्देश का पालन करे। किसी के प्रलोभन या भय में नही आए एवं जो प्रलोभन देते है या भय दिखाते है उसके संबंध में सारण पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं0 06152-232307 पर सूचित कर सकतें है। किसी प्रकार की जानकारी या शिकायत दर्ज करने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष सं0-06152-242411 पर संपर्क कर सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग