पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के गंगौली पैक्स चुनाव के लिए गुरूवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीसीओ पप्पू कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के गंगौली पैक्स में पैक्स चुनाव होना है जिसके लिए 24 नम्बर से 30 नवम्बर तक नामांकन पत्र मिलेंगे। नामांकन पत्र 1 और 2 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय परिसर में पूरी सुरक्षा में ली जाएंगी। वही 13 दिसम्बर को पैक्स के 856 वोटर दो बूथों पर मतदान करेंगे। वही मतदान तिथि के ही शाम में काउंटिंग कर नतीजे घोषित कर दिए जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरफ पुलिस सुरक्षा में होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग