राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा से 20 पीस किंगफिशर बियर के साथ एक धंधेबाज को खैरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उक्त धंधेबाज खैरा गाँव निवासी अजय कुमार चौरसिया बताया जाता है।वहीं इस सबंद मे खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जिसमे 500 एमएल के किंग फिसर बियर बरामद किया गया साथ ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरा और तीसरा मामला भी खैरा थाना क्षेत्र के चकसरफ़ गाँव के समीप से 30 लीटर शराब के साथ खैरा पुलिस ने दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।उक्त धंधेबाज तुजारपुर गाँव निवासी मुकेश राय तथा रामपुर कला गाँव निवासी हरेराम पांडेय ,जगदीशपुर गाँव निवासी पुलिस मांझी बताया जाता है। वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताता की गुप्त सूचना के आधार पर करवाई की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग