- जिले में घर-घर जाकर किया जा रहा कोविड टीकाकरण
- टीका लेने से इनकार करने वालों की सोच में बदलाव ला रही है टीम
- प्रखंड स्तर पर बनाया गया है रिफ्यूजल रिस्पांस टीम
- स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि निभा रहे भूमिका
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कोविड टीकाकरण के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभाग के द्वारा हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर लोगों के मन फैली भ्रांतियां अभी भी बाधक बन रही है। जिसको दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रिफ्यूजल रिस्पांस टीम का गठन किया है। जिले के सभी प्रखंडों टीम गठित की गयी है। इस टीम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ सहयोगी संस्था केयर इंडिया, यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। टीम को जिम्मेदारी दी गयी है कि जहां पर लोग टीका लेने से इनकार कर रहे वहां पर तुरंत रिस्पांस करना है और टीका के फायदों के बारे में जानकारी देना है तथा उनके मन आ रही भ्रांतियों को दूर करते हुए टीकाकरण सुनिश्चित कराना है। रिफ्यूजल रिस्पांस टीम गांव स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निवर्हन करते हुए टीकाकरण के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर कर रही है।
टीम को मिल रही है सफलता:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि जिले में हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लाभार्थियों को टीका लगाया जा रहा है। जहां पर रिफ्यूजल एरिया है वहां चिह्नित करते हुए टीम के माध्यम से रिस्पांस किया जा रहा है तथा टीका के महत्व पर जानकारी दी जा रही है। टीका लेने से इनकार करने वाले रिफ्यूजल को काउंसलिंग कर टीका के फायदे के बारे में जानकारी देते हुए ऑन द स्पॉट टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर वंचितों व दूसरे डोज के लाभार्थियों को कोविड- 19 का टीका लगाया जा रहा है। साथ ही दूसरे डोज के पात्र लाभुकों को प्रखंड स्तर पर वार रूम स्थापित करते हुए दूरभाष पर अपना दूसरा डोज लगाने के लिए कहा जा रहा है।
हर घर दस्तक दे रहें स्वास्थ्य कर्मी:
टीकाकरण कार्यक्रम को आसान बनाया गया है ताकि कोई लाभार्थी वैक्सीन से वंचित नहीं रहे। अब स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर टीका दिया जा रहा है। नियमित टीकाकरण दिवस (बुधवार एवं शुक्रवार) के दिन नियमित टीकाकरण के टीकों के साथ-साथ कोविड 19 का टीका एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों यथा सिरिंज कॉटन आदि भी पर्याप्त मात्रा में सत्र स्थल पर भेजा जाय ताकि कोविड 19 के वंचित योग्य लाभार्थी को आवश्यकतानुसार आच्छादित किया जा सके तथा इससे संबंधित आकड़ों का संधारण अलग से किया जाय। उसी दिन कोविन पोर्टल पर प्रखंड स्तर से आकड़ों को संधारित कराया जाय।
महामारी से सुरक्षा के लिए दोनों डोज जरूरी:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार कर रहा है। जिले वासियों की भी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने शहर के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें।,ताकि लोग दूसरे डोज़ का टीका लेकर महामारी से बचें। इसलिए युवाओं ,समाजसेवियों से अपील है कि वह अपने माता पिता व आसपास के लोगों को टीकाकरण केन्द्र पर ले जाकर टीकाकरण करवाएं । शहर में कोरोना दुबारा से न आए इससे बचाव के लिए कोविड टीकाकरण करवाना जरूरी है। क्योंकि दूसरा डोज़ लिए बिना पूर्ण रूपेण सुरक्षा सम्भव नहीं है। कोविड की दूसरी डोज़ के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। तब शरीर कोरोना से लड़ने के लिए तैयार होता है। इसलिए कोविड का पहला डोज़ लेने के बाद सही समय पर दूसरा डोज़ भी जरूर लें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग