राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। मशरक-छपरा मुख्य पथ एसएच- 90पर सढवारा चहपुरा गांव के पास अनियंत्रित कार ने कोचिंग पढने जा रही दो छात्रा को रौंद डाला। छात्रा इसुआपुर थाना क्षेत्र के बजरहिया गांव के कैलाश राय के 14 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी तथा गंभीर रूप से घायल बजरहिया गांव के कामेश्वर ओझा के 14वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी बताया जा रहा है। मौके पर ही एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल छात्रा को इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है। मृत छात्रा इसुआपुर थाना क्षेत्र के बजरहिया गांव के कैलाश राय के 14वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी तथा गंभीर रूप से घायल बजरहिया गांव के कामेश्वर ओझा के 14वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी है। जैथर पंचायत के बीडीसी मुन्नी देवी के पति व बजरहिया गांव निवासी डबलू ओझा ने बताया कि दोनो छात्रा साइकिल से अपने घर से सढवारा बाजार पर कोचिंग पढने जा रही थी की पीछे से अनियंत्रित कार ने रौंद डाला। घटना की सूचना पाकर इसुआपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद लोग आक्रोशित है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग