पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बंद मकान में अंदर का दरवाजा में लगें ताला को उखाड़ अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए के संपति की चोरी करने का मामला सामने आया है मकान पिछले छ महीने से बंद पड़ा है और सभी सदस्य गुजरात में रहते हैं। मामले में मकान मालिक चैनपुर गांव निवासी हेमनारायण सिंह पिता स्व रामपुजन सिंह ने सोमवार को थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही हेमनारायण सिंह ने बताया कि वे सपरिवार गुजरात के आनंद में रहते हैं वही पिछले छ महीने पहले ही गांव से गुजरात गये थे पड़ोसी के यहां शादी पर वे रविवार की शाम सपरिवार गांव पहुंचे और मेन गेट खोलकर जब अंदर गये तो देखा कि कमरें का ताला उखाड़ कर समान इधर उधर छीटा गया है। जांच पड़ताल की गई तों देखा गया कि कमरें से कपड़ा, कीमती साड़ी, स्टील और पीतल के बर्तन समेत गहनें चोरी कर ली गई है। चोरी गये समानों की कीमत लगभग चार लाख के करीब है। वही चोरी की घटना कब हुई है यह पता नहीं चल पाया है पर चोरों द्वारा चोरी करने के रवैये से लगता है कि आस पास के ही किसी के द्वारा चोरी की गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग