पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में मंगलवार को 22 लीटर अंग्रेजी शराब को विनष्ट किया गया। मशरक थाना में दो काण्डों में जप्त की गई 22 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश के दंडाधिकारी एवं उत्पाद अधिकारी की मौजूदगी में किया गया।उत्पाद विभाग मढ़ौरा इंस्पेक्टर अशोक कुमार, मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा प्रमोद कुमार, जमादार ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में थाना परिसर में ही जप्त शराब को फोड़ कर बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग