राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में प्रखड़ के सभी विद्यालयों के चयनित दिव्यांग छात्र छात्राओ के बीच विभिन्न मेधावों में खेल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रकांत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जहां 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर जिले मे आयोजित जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता मे सम्मलित करने के लिए प्रखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों के बीच खेल का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर दौड़, संगीत, जिलेबी दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम के चयनित दिव्यांग प्रथम छात्र छात्राओं का चयन किया गया। जिसमें म वि सरेया के खुशी कुमारी, राहुल, अंजनी, म वि पिपरा के अंजलि कुमारी, म वि सुहई प्रीति कुमारी, उ म वि हंसराजपुर प्रीति कुमारी, हनी कुमार, पिरौटा प्रीति कुमारी, सुहई शहपुर का चयन किया गया। मौके पर दिव्यांग समन्वयक बिपिन बिहारी, बीआरपी आसमोहम्मद, सत्येंद्र मिश्रा सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी