- स्वस्थ रहने हेतु मौसम के अनुसार रहन-सहन जरुरी: डॉ एसडीपी यादव
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। निरोग रहने के लिए मौसम के अनुसार मनुष्य का खानपान व रहन-सहन होनी चाहिए। मौसम के विपरीत होने पर लोग अस्वस्थ होते हैं। उक्त बातें स्वयं सेवी संस्था जानकी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने सीमावर्ती मांझी प्रखंड के गोबरही ग्राम पंचायत के साधपुर गांव में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरुकता शिविर में कहीं। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक प्रदत्त अनाज व फलों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में सुगर, बल्ड प्रेशर बी. पी, अस्थमा, हेमोग्लोबीन, यूरिक एसिड, नेत्र रोग एवं अन्य मौसमी बीमारियों के लगभग 200 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. एस डी. पी. यादव, डॉ. आर. कुमार, डॉ. पी. कुमार, डॉ.आर. के. यादव, डॉ.सं तोष कुमार, डॉ. शैलेश कुमार नेत्र चिकित्सक, रंजीत कुमार सिंह, कुमार ऋषिकेश, विकास भारती, धनंजय कमाल, राहुल कुमार, सुनिल कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, चंदन कुमार श्रीवास्तव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग