राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सीएचसी में गुरूवार को पानापुर थाना क्षेत्र के बैतौरा गांव से जमीनी विवाद में चाकूबाजी की घटना में दो शख्स को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने दोनो के शरीर पर अनगिनत चाकू के वार को देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल पानापुर थाना क्षेत्र के बैतौरा गांव निवासी प्रेम शंकर सिंह के दो पुत्र 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार और 30 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि उनका जमीनी विवाद चल रहा है उसी को लेकर उसी जमीन पर नीव निकाला जा रहा था कि रोकने पर विकास कुमार पिता लखन महंतों समेत आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। वहीेें मारपीट के दौरान दर्जनों जगहों पर चाकू मार बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायलों के द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग