अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के बीआरसी भवन परिसर में दिव्यांग बच्चों की प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई ,जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखा सबको प्रभावित किया। इन बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़,सेकरेस दौड़, संगीत तथा चित्रकला की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें उत्कृष्ट दर्जनभर छात्र तथा छात्राओ को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र राम ने पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने इन बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभा के धनी हो। आपने अपनी दिव्यांगता को पीछे छोड़कर अपनी प्रतिभा की छाप सभी पर छोड़ी है, इसी तरह कर्मशील बनो और प्रगति करो। मौके पर शिक्षक धीरज तिवारी, विनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र भारती, सोनू कुमार साह सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग