सदर के ग्राम-बलगड़हा मुसेहरी के आस- पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा सदर प्रखंड के ग्राम-बलगड़हा मुसेहरी में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निदेष के आलोक में ग्राम-बलगड़हा मुसेहरी में संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान के पूरब में श्री राजेन्द्र राय का घर, पश्चिम में लोकनाथ राय का घर, उत्तर में चंवर और दक्षिण में बलगड़हा चैक़ तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।
जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, छपरा सदर को निदेषित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को संबंधित मुखिया एवं वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निदेष दिया गया है। इसका दायित्व डॉ दिलीप सिंह, जिला वैक्टर बॉन रोग नियंत्रण पदाधिकारी, मो0 7717781085 को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, छपरा सदर को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग