पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में तीन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पद पर सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अब 13 दिसम्बर को सिर्फ गंगौली पैक्स के लिए चुनाव होगा। बीसीओ पप्पू कुमार ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति हसापीर से झगरू राय, कवलपुरा से योगेन्द्र राय, बहादुरपुर से रंजीत कुमार राय का अध्यक्ष पद के लिए एकल नामांकन है। साथ ही समिति के कार्यकारिणी के लिए 12 पद में हँसपीर में 5, कवलपुरा एवं बहादुरपुर में 3- 3 पद पर एक भी नामांकन नही हुआ है। बाकी पद पर एकल नामांकन से सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना निश्चित हो गया है। जानकारी हो कि मशरक में पहली बार 3 दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बनी जिसके चुनाव के लिए गंगौली पैक्स के साथ ही नामांकन हुआ। पहले ही चुनाव में तीनों दुग्ध उत्पादक समिति के सभी पद पर निर्विरोध चुनाव का इतिहास बना।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग