पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री एस.सी.प्रसाद के निर्देशन में टिकट बिक्री एवं आय में बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखकर सम्पूर्ण पूर्वोत्तर रेलवे पर लगातार टिकट जांच अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री एस.के.सागर, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/कोर्ट गोरखपुर के नेतृत्व में 05 दिसम्बर, 2021 को गाड़ी सं. 15274 एवं 19038 में गोरखपुर-पनियहवा रेल खण्ड में औचक टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया। टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 210 बिना टिकट/ अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से रू0 1.30 लाख के रेल राजस्व की वसूली की गई। इस अभियान को सफल बनाने में प्रमुख मुख्य वाणिज्य दस्ता के टिकट जांच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का सराहनीय योगदान रहा। इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग