राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया। जबकि पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज भागने में सफल रहे। मामला थाना क्षेत्र के कराह नट टोली का है। एएसआई अजय कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के क्रम में सूचना मिली कि कराह नट टोली के लक्ष्मण नट एवं टुनटुन नट पलानी में शराब बेंचने और बनाने का कार्य कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस वाहन को देख दो व्यक्ति भागने लगे। जिन्हें संदेह के आधार पर बल द्वारा पकड़ने का काफी प्रयास किया गया। मगर भागने में सफल रहे। वहीं उक्त तलाशी के क्रम में लक्ष्मण नट के पलानी से 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया। मामले में लक्ष्मण नट और टुनटुन नट को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग