राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के प्रांगण में गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर टीका लगवाओं इनाम पाओ योजना के तहत कोविड 19 के दोनों डोज लेने वाले लोगों में से लकी ड्रा के माध्यम से चयनित दस विजेताओं के बीच उपहार वितरित किया गया। उपहार पाकर सभी विजेता काफी खुश नजर आ रहे थें। केयर इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस पुरस्कार विरतण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बीडीओ राकेश रौशन, सीओ रंधीर प्रसाद एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार गौरव ने सभी चयनित विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि कोविड 19 से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरुरी है। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि समय पर टीका जरुर लगवाये एवं आस पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करे। वहीं सीओ रंधीर प्रसाद ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि वे खुद संक्रमित हो गए थे लेकिन दोनों डोज लेने के कारण ही वे जल्द ही संक्रमण से उबर कर स्वस्थ हो गए थे। मौके पर डीएम केयर अमृतेश, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, स्वास्थ्य समन्वयक प्रकाश सहित कई चिकित्सा कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग