राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों में रतनपुरा गांव की रूबी खातून व रूबीदा खातून, मदनसाठ गांव के राजेश कुमार महतो, भरहोपुर गांव की प्रीति कुमारी व एकमा गांव की सुमित्रा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. सुशील कुमार गुप्ता व विकास कुमार विमल द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में घायलों के द्वारा नामजद आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अबतक किसी नामजद प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग