राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रिविलगंज के 1101 वर्ष प्राचीन मंदिर परिसर में पीएम के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के रिविलगंज नगर पंचायत में सरयु नदी के तट पर वार्ड नं 5 में स्थित बाबा शिव मंदिर लगभग 1101 वर्ष पुराना है। इसी मंदिर प्रांगण में दिव्य काशी कोरिडोर के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का टेलीविजन के माध्यम से ऑनलाइन देखा गया। सोमवार को काशी से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण को देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर इस कोरिडोर के लोकार्पण के साक्षी बने। बाबा विश्वनाथ मंदिर के भव्य रूप को देखकर लोग अंवीभूत हुए और प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को कोटि-कोटि बधाई दी।
 उदघाटन समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह काशी की नगरी पूरे भारत में ही नहीं विश्व में प्रसिद्ध है।
 इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब-जब काशी पर किसी अताताई का अत्याचार बढ़ा तब तब बाबा भोले के आशीर्वाद से कोई न कोई सशक्त रूप से उसका विरोध किया। यह सब जो काशी का विकास हो रहा है हुआ है, वह सभी बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता जनता एवं आत्मनिर्भर भारत पर संकल्प भी लोगों को दिलाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश विश्व में अगर शक्तिशाली बनने की ओर है तो उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का संकल्प और इच्छाशक्ति है। आज हम सभी काशी के उत्थान के लिए देश के कई राजाओं ने भी अपना पूरा योगदान दिया है। जिसको हम भुलाया नहीं जा सकता।
रिविलगंज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित छपरा के विधायक डॉ सी एन गुप्ता, बिहार भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, बंशीधर तिवारी, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव विजय प्रताप कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रभात कुमार सिंह, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन, रिविलगंज जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य गुड्डू साह, रिविलगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र  सिंह, गामा सिंह, रिविलगंज नगर अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, सदर अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा, रिविलगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन इंदु देवी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अर्धेन्दू शेखर, किसान मोर्चा के जिला मंत्री ददन सिंह, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार, नगर महामंत्री सतेंद्र शर्मा, मंडल के उपाध्यक्ष सुशांत सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, सुधीर सिंह, सुशांत सिंह वार्ड पार्षद विजय शंकर सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रभात कुमार मिश्रा मनोज त्रिपाठी, समाजसेवी भोला, वार्ड पार्षद विजय शंकर सिंह, जितेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।