राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो मामलों में मारपीट की घटनाओं में 7 लोग घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। पहले मामलेे में गंगौली गांव में जमीनी विवाद में मार पीट हो गई जिसमें मंदता सिंह उम्र28 बर्ष पिता उपेंद्र सिंह, रोमा देवी उम्र 33 बर्ष पति रणजीत सिंह,सरोज देवी उम्र 35 बर्ष पति राजबहादुर सिंह,अमित कुमार उम्र 16 बर्ष पिता लालबदन सिंह,नीमा कुमारी उम्र 21 बर्ष पिता भीमसंकर सिंह,टिंकू कुमार उम्र 25 बर्ष पिता लालबदन सिंह घायल हो गए वही दूसरे मामलेे में मशरक पूरब टोला मस्जिद के पास मकान में हिस्सेदारी को लेकर मारपीट में अब्बास साई उम्र 38 वर्ष पिता स्वर्गीय कुर्बान साई घाय हो गया। दोनों मामलों में दोनों पक्षों से थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग