राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में गुरुवार को कोविड 19 वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले लोगों के लकी ड्रा में नाम आने वाले 8 लोगों को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र मोहन ने गिफ्ट प्रदान किया गया।वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र मोहन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के उद्देश्य दूसरा डोज लेने वाले लोगों को लकी ड्रा के माध्यम से फ्री गिफ्ट प्रदान किया जा रहा है।जो हर हफ्ते लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा और नाम आने वाले लोगों को गिफ्ट दिया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ प्रबंधक ओमप्रकाश,प्रेमा कुमारी, गौरीशंकर राय सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग