राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव में छेड़छाड़ के दर्ज मामलेे में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर मशरक थाना पुलिस ने गौरा ओपी थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया। यह इश्तेहार कोर्ट के आदेशानुसार अनुसार चिपकाया गया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव निवासी एक महिला के द्वारा छेड़खानी के मामलेे में आवेदन दिया था जिस पर कांड संख्या 61/20 दर्ज कर मामले के अनुसंधान कर्ता दारोगा उमाशंकर राम के द्वारा जांच-पड़ताल किया जा रहा है जिसमें नामजद आरोपी गौरा ओपी थाना क्षेत्र के खबसी हथिसार टोला निवासी दिनेश साह उर्फ दिनेश कुमार साह पिता लालदेव साह को नामजद किया गया है। मामले में जांच पड़ताल के दौरान से ही नामजद आरोपी फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से निर्देश मांगा गया था।न्यायालय के निर्देश के अनुसार ही अभियुक्त के घर के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया। इस संबंध में मशरक थाना के दारोगा उमाशंकर राम के द्वारा गौरा ओपी थानाध्यक्ष के सहयोग से अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। यदि इसके बाद भी नामजद अभियुक्त हाजिर नहीं होंगे तो आगे कुर्की की कानूनी कार्रवाई कि जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग