राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 16.12.2021 को दिघवारा थाना अन्तर्गत ब्लॉक के पास फोर लेन पर लगाये गये वाहन चेकिंग के दौरान एक मिनी ट्रक के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे वाहन चेकिंग में प्रतिनियुक्त ए० एल० टी० एफ० सारण एवं दिघवारा थाना के पुलिस पदाधिकारी/ बल द्वारा पीछा करके पकड़ा गया। जॉचोपरान्त मिनी ट्रक से BOTTOMS UP ब्रान्ड का कुल 1718.7 लीo अंग्रेजी शराब बरामद कर जप्त किया गया एवं वाहन चालक समुद्र कुमार, पिता- सीताराम , सा० टोना , थाना खरखोदा, जिला- सोनीपत (हरियाणा) को गिरफतार किया गया। इस सम्बंध में दिघवारा थानान्तर्गत काण्ड सं०-391/ 21 दिनांक 17.12.21 धारा 420/ 34 भा0 द0 वि0 30 (ए) बिहार मद्यनिषेद उत्पाद अधिनियम 2016 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग