राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बंगरा पंचायत में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में मारपीट कर तीन लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। घायलों के द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में पहुंच इलाज कराया गया जहां एक की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। पहले मामलेे में बीते पंचायत चुनाव में वोट उन्हें न देकर जीते मुखिया को देने का विवाद खड़ा कर जमकर मारपीट की गई जिसमें बंगरा डीह टोला निवासी रमेश प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल राकेश के सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वही दूसरे मामलेे में उसी गांव के स्व पंचम भगत के दो पुत्र 50 वर्षीय पुत्र दुलारचंद भगत और रामदेव भगत को सब्जी बेचने जाने के मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों ने बताया गांव में सड़क का निर्माण हो रहा था उसी दौरान दोनों साइकिल से किनारे से जा रहें थें कि एक पैर ढलाई की सड़क पर पड़ गया उसी को लेकर मुखिया प्रतिनिधि और उनकेे भाई के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों मामलों में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग