प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भिखारी ठाकुर लोकसाहित्य एवं लोकसंस्कृति तथा लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 18 दिसम्बर, 2021 को 10 बजे पूर्वाह्न में तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर समाजियों सहित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके गीतों व नाटकों पर आधारित सांस्कृतिक ककार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोकगायक रामेश्वर गोप तथा उनकी मण्डली द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई। भिखारी चौक के उपरांत लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केन्द्र, रामजयपाल महाविद्यालय, छपरा में भिखारी ठाकुर केंद्रित प्रश्नोत्तरी (क्वीज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पश्चात भिखारी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता’ विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार-गोष्ठी की शुरुआत रामेश्वर गोप तथा उनके परिवार की नन्हीं बच्चियों ( प्रीति, कृति एवं अंशु) के द्वारा मधुर लोकगीत के साथ हुई। इप्टा के रणजीत गिरी ने भी भिखारी ठाकुर के दो गीतों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विदित हो कि प्रथम स्थान राजेन्द्र महाविद्यालय के सनत चौरसिया, द्वितीय स्थान रामजयपाल महाविद्यालय की रजनी रॉय एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से जगदम महाविद्यालय के अतुल पराशर तथा डॉ. शालिनी कुमारी को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि आज भिखारी ठाकुर को सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में याद किया जा रहा है। राजभाषा विभाग, बिहार द्वारा प्रकाशित भिखारी ठाकुर रचनावली पुस्तक की मांग बढ़ गई है। वाणी प्रकाशन वाले भी उस किताब को अपने यहाँ से छपवा कर बेच रहा है जो हम सबके लिए गर्व की बात है। भोजपुरी भाषा में हमारी विरासत संरक्षित है। उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400, 800, 200 एवं 1500 मीटर दौड़ में पदक प्राप्त एज ग्रुप 35 में चैंपियन डॉ. अजय पाल को प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मालूम हो कि अजय पाल, अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, छपरा (सारण) में शारीरिक शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और इंटरनेशनल एथलीट हैं। इन्होंने मलेशिया तथा सिंगापुर में भी भारत की ओर से स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उदित नारायण ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिस वक्त भिखारी ठाकुर जिंदा थे और अपने मण्डली के साथ कार्यक्रम कर रहे थे उस वक्त लोग उन्हें नचनिया कहते थे और हेय दृष्टि से देखते थे लेकिन आज बड़े-बड़े विद्वान भी उनकी रचनाओं को पढ़ रहे हैं और उनपर संगोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं। उस समय तो इतना वाद्ययंत्र भी नहीं था। वैद्यनाथ प्रसाद विकल ने बताया कि उदित बाबू के विवाह में भिखारी ठाकुर कोलकाता से चलकर शामिल हुए थे। भिखारी ठाकुर ने हमलोग के छपरा को एक पहचान दिलाई है जिसपर गर्व करना लाजमी है। कार्यक्रम में डॉ. रणजीत कुमार, डॉ. जयराम सिंह, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, ईश्वर राम आदि ने भी अपने विचार को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित रंजन ने किया। कार्यक्रम के आयोजन-संयोजक डॉ. लाल बाबू यादव ने बताया कि भिखारी ठाकुर के ऊपर दिवंगत छात्र नेता रहे चंद्रशेखर चंदू, जितेंद्र यादव एवं जैनेन्द्र दोस्त आदि ने भी काम किया है। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश पाल, डॉ. विशाल भूषण यादव, कुमार ऋषिकांत आनंद, पत्रकार डॉ. अमित रंजन, डॉ. सुरेश प्रसाद ज्ञानेश्वर, जयनाथ यादव, नई समाज के प्रदेश सचिव मनोज ठाकुर, डॉ. विजय कुमार विक्रम एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग