राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) के कार्यों का जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) के कार्यों का जिलाधिकारी ने की समीक्षा

  • इंटरमेडिएट पास छात्र / छात्राओं को फोन कर कुशल युवा कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किये जाऐंगे।
  • 44 हजार कुशल कामगारों में अभी तक 1287 कुशल कामगार का डीआरसीसी छपरा में हो चुका है काउन्सलिंग
  • जल जीवन हरियाली के तहत 9 लाख वृ़क्षा रोपण का लक्ष्य निर्धारित

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा छपरा स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के कार्यों की समीक्षा डीआरसीसी में जाकर की गयी। समीक्षा में पाया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय की योजनाओं में माह जून के दौरान स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना में 33 आवेदन, स्वयं सहायता भत्ता के 194 आवेदन और कुशल युवा कार्यक्रम के 55 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की और प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक डीआरसीसी को कड़ी मेहनत कर इन योजनाओं में संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरमेडिएट पास छात्रों का डेटा लेकर उन्हे फोन कर आवेदन आमंत्रित किया जाय। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उत्तीर्ण छात्रों का मोवाईल नम्बर प्राप्त किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि ये योजनाएँ छात्र / छात्राओं के लिए है जिसका उन्हें अधिकारिक लाभ मिलना चाहिए। लॉक डाउन में बाहर से आये कामगारों को रोजगार से जोड़ने एवं छोटे-मझोले उद्यम लगाने के लिए कामगारों के सहयोग एवं काउन्सलिंग के लिए डीआसीसी में ही खोले गेये जिलास्तरीय परामर्शदातृ केन्द्र के कार्यों एवं काउन्सलिंग के लिए अभी तक आये कुशल श्रमिकों से संबंधित समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी को बताया गया कि कुल 44 हजार कुशल कामगारों में से 20 हजार कामगारों से मोवाइ्र्रल पर सम्पर्क किया गया है जबकि 1287 कुशल कामगार 23 जून से किये जा रहे काउन्सलिंग में अभी तक परामर्शदातृ केन्द्र डीआरसीसी छपरा में आये हैं जिन्हे रोजगार शुरू करने के संबंध में परामर्श दिया गया है।

इसुआपुर और परसा प्रखण्ड के कामगारों के लिए 15 लाख 60 हजार की राशि से दिल्ली और कानपुर से मशीन खरीदे जा रहे हैं

इसुआपुर के फेन्हरा में 20 लोग मिलकर चमड़ा/ रेक्सीन का उद्योग लगाकर चूता-चप्पल, स्पोर्ट्स शू बनाना चाहते हैं। ये सभी लोग दिल्ली के नरेला स्थित कारखाना में कार्य करते थे। इनके लिए 5 लाख 60 हजार का समान एवं मशीन दिल्ली और कानपुर से मंगाया जारहा है। परसा प्रखण्ड के चेतन परसा में सिलाई केंद्र खोला जाएगा जिसके लिए 10 लाख की मशीन एवं अन्य सामग्री खरीदी जाएगी। यहाँ एक सौ लोग रोजगार से जुड़ेंगें। नगरा प्रखण्ड के सिसुआ रसूलपुर में फर्नीचर उद्योग लगेगी जिसपर 10 लाख की राशि व्यय रहेगी तथा खुर्रमपुर में बास से बनी सामग्रियों टोकरी डलिया, गेबियन का निर्माण कराया जाएगा। यहाँ दस- दस लोगों का पाँच समूह बनाकर सभी समूह को पचास- पचास हजार रूपया बाँस एवं कच्चा माल खरीदने के लिए दिया जाएगा।

कुल कामगारों से मोवाईल से सम्पर्क कर उन्हे स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है

जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आये सभी कुशल कामगारों से मोवाईल के माध्यम से सम्पर्क स्थापित किया जाय और उन्हे स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कच्चे माल की उपलब्धता और तैयार माल को बाजार से जोड़ने के लिए वैकवार्ड एवं फारवर्ड लिंकेज स्थापित की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में 9 लाख वृ़क्षा रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसमे गेबियन की बड़े पैमाने पर आवष्यकता होगी। खुर्रमपुर में लगाने वाले उद्योग में गेबियन ज्यादे मात्रा में बनवायी जाय जिसका खरीददारी जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग कर लेंगे।

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में हुई समीक्षा में ये लोग थें उपस्थित

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के साथ सहायक समाहर्ता वैभव श्रीवास्तव, निदेशक डीआरडीए सुनील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला उद्योग महाप्रबंधक, श्रम अधीक्षक, उद्योग प्रसार पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी, योजना पददाधिकारी एलडीएम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।