राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में बाइक से शराब बेचते हुए शराब धंधेबाज को थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर शानदार सफलता प्राप्त कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि सुचना मिली कि बहरौली में बाइक से घूम घूम कर अवैध शराब की बिक्री जा रही है तो पुलिस बल को सादे कपड़ों में शराब खरीदने को भेजा गया जिसमें बहरौली गांव निवासी अनिल सिंह पिता स्व फुलेना सिंह को बाइक समेत 23 पीस फ्रूटी पैक शराब के साथ दबोच लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग