राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड स्तर पर जिला मलेरिया कार्यालय की देख रेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरैया में बुधवार को कालाजार रोकथाम व सरकार के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से कालाजार से बचाव, इलाज तथा सरकार से कालाजार रोगी को मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि 7100 रुपये के बारे में जानकारी दी गई। कालाजार कार्यक्रम अंतर्गत इनफॉर्मर को नए निमानुसार 500 रुपये देने की बात बताई गई। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया व विस्तृत जानकारी ली। प्रशिक्षण में उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने सभी बिन्दु पर चर्चा की। ट्रेनर के रूप में जिला मलेरिया के भीवीडी पर्यवेक्षक नेसाब आलम, बीसी रामेश्वर राय केयर इंडिया से थे। प्रशिक्षण की अध्यक्षता डॉ ए बी शरन ने की। धन्यवाद ज्ञापन स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग