राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के शोभीपुर गांव के चौधरी टोला में एकमा पुलिस अंचल निरीक्षक बालेश्वर राय की अध्यक्षता में शराब उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों को शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली। साथ ही गलत परिणाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शराब अन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को शराब सेवन से होने वाली हानियों से अवगत करवाया। साथ ही कहा कि अपने साथ अपने बाल-बच्चों सहित आसपास के लोगों को भी शराब का सेवन नहीं करने तथा उससे होने वाली जानलेवा बीमारियों से भी अवगत करें। इस मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित चौधरी समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग