राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से सेन्दुवार गांव में पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गीता देवी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद के नेतृत्व में एकमा पुलिस ने की है। वहीं सफरी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे इसी गांव के पियक्कड़ राजेन्द्र महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चिकित्सीय परीक्षण व आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग