राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बावजूद अपराधियों के मंसूबे पर पानी नहीं फिर रहा है। अपराधी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों के द्वारा सोनपुर में सीमेंट लदे ट्रक लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया है। सोनपुर डीएसपी ने बताया कि 23 दिसंबर को 2:00 बजे रात्रि में सोनपुर थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर नाहर के पास 380 बोरा अल्ट्राटेक सीमेंट लदे ट्रक को स्कार्पियो सवार 7 अपराधियों ने ओवरटेक कर हथियार के बल पर लूट लिया था तथा मालिक व चालक को बंधक बनाकर ट्रक पर लदे सीमेंट सहित लूट लिए और खाली ट्रक को एनएच पर खड़ा कर फरार हो गए। ट्रक मालिक के द्वारा एसपी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ने सोनपुर डीएसपी को निर्देश दिया जिसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया और लूटे गए सीमेंट को सोनपुर थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी रामायण राय के 72 बोरा देवनाथ भगत के घर के कुआं से 86 बोरा यानी कुल 157 बोरा लूटा गया सीमेंट व अन्य सामान बरामद किया गया और इसमें संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा सोनपुर थाना क्षेत्र के प्रवेजाबाद निवासी स्वर्गीय विनोद चौधरी के पुत्र राजन कुमार, पहलेजा निवासी मूरत राय के पुत्र विशाल उर्फ पुलिस, जैतिया निवासी स्वर्गीय नंद किशोर राय के पुत्र रामायण राय को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, लूटा गया अल्ट्राटेक सीमेंट, एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, एक छोटा टैब, 17 मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में सोनपुर थाना अध्यक्ष अकील अहमद, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, विजय रंजन, सुधा कुमारी, मधुरिमा मनीषा, जीत मोहन कुमार, चौकीदार मुन्ना कुमार समेत अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग