संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। खाते से फर्जी निकासी के मामले में पीड़िता ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के कटसा गांव निवासी अमृशा देवी ने बताया है कि मेरे खाते से अज्ञात लोगों द्वारा जालसाजी कर चालीस हजार की फर्जी निकासी कर ली गई है। मामले की जानकारी तब हुई जब मेरे पति राधेश्याम राम एटीएम से रुपये निकालने गए। मामले की जानकारी के लिये बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि अन्यत्र जगह की एटीएम से रुपये की निकासी की गई है। पीड़िता ने पुलिस से उचित कारवाई करते हुए निकाली गई राशि की बरामदगी की गुहार लगाई है। मालूम हो कि पूर्व में भी साईबर अपराधियो द्वारा इस तरह की घटना की अंजाम देते हुए कई खाताधारकों को लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है। जिससे खाताधारकों में अपनी जमा-पूंजी को लेकर हर समय डर बना रहता है। इधर धोखाधड़ी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग