संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दोस्त से मिलकर घर लौट रहे व्यक्ति की ग्लैमर बाइक उसके आंखों के सामने से ही दो अज्ञात चोर उड़ा लिए और वह देखता रह गया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र का है।पीड़ित तरैया थाना क्षेत्र के जयथर निवासी पप्पू कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि अपने दोस्त से मिलने उसके घर शंभु छपरा गया था।जहाँ से लौटने के क्रम में मेरे मोबाइल पर फोन आया तो गाड़ी को खड़ी कर उतरकर बात करने लगा।तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आए और मेरे ग्लेमर बाइक को लेकर भागने लगे।मैंने चिल्लाते हुए पीछा किया मगर वे लोग भागने में सफल रहे।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।इधर चोरों के बढ़ते हौसले को देख आमलोग चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग