- जीवन प्रमाण पत्र ई लाभार्थी पोर्टल पर कराने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है निर्धारित
- सरकारी पोर्टल नही खुलने से लाभार्थी कार्यालय, बैंक व सीएससी के चक्कर लगाते हुए भटक रहे है वृद्ध लाभार्थी
प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। सरकार द्वारा जारी 31 दिसम्बर तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को जीवन प्रमाण पत्र ई लाभार्थी पोर्टल पर कराने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित है। परंतु सरकारी पोर्टल नही खुलने से लाभार्थी कार्यालय, बैंक व सीएससी के चक्कर लगाते हुए भटक रहे है। कुछ लाभार्थी तो यह भी कह रहे है कि सरकार लाभ नहीं देना चाहता है, इसलिए ऐसा कर के रखा है। कही कही वृद्ध लाभार्थी कहते है ठंड में हमलोग जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के चक्कर में दौड़ते दौड़ते जीवन ही समाप्त हो जाएगा। एक ओर सरकार डिजिटल भारत पर जोर दे रही है और इसके वजह से वृद्ध लोग परेशानियों का सामना करने को मजबूर है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग