प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र खैरा बाजार के बीएस गुरुकुल एकेडमी में शनिवार के दिन पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर राजनन्दन पांडेय, नागेंद्र गिरी, राकेश उपाध्याय सहित दर्जनों वक्ताओं ने मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। नागेंद्र गिरी ने कविता के माध्यम से इन दोनों महापुरुषों के जीवनी को उजागर किया। राकेश उपाध्याय एवं संजय पांडेय ने इन दोनों विभूतियों के कुछ अनछुए पहलू पर भी प्रकाश डालें। मंच संचाल शिव शंकर पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हरिनारायण गिरी ने किया। उक्त अवसर पर उमेश त्रिपाठी, रविंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, मनोज उपाध्याय, बबलू पांडेय, सरपंच सत्येंद्र चौबे, अनूप, धर्मनाथ पांडेय, दीपक पांडेय, विश्व रंजन पांडेय, जठी विश्वनाथ, कन्हैया उपाध्याय, रामदास गिर, कमलेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग