राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डाक्टरों की अनुपस्थिति एवं अस्पताल परिसर में गंदगी देख विधायक विफर पड़े तथा तुरंत वरीय अधिकारियों को फोन लगाकर इसकी शिकायत की। वहीं स्टॉक पंजी का भी अवलोकन किए तथा उसमें कमियां भी पाई। विधायक श्री यादव ने स्वास्थ्य कर्मियों तथा डाक्टरों को यह निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें तथा अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। वरना आगे की कार्रवाई करने को हम बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के गरीब मरीज इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए आते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की लापरवाही के कारण आम जन को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी आनन्द तिवारी ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग