पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायम
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के नवनिर्वाचित सरपंचों की बैठक रविवार को यदु मोड़ पर सरपंच संघ के संरक्षक पूर्व सरपंच बिनोद प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से जजौली पंचायत के सरपंच अजय सिंह को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सोनौली पंचायत के सरपंच रामबाबू सिंह को वरीय उपाध्यक्ष, बहरौली पंचायत के सरपंच डॉ फुलेश्वर प्रसाद राय को उपाध्यक्ष, बंगरा पंचायत के सरपंच मीना देवी को महासचिव, मदारपुर पंचायत के सरपंच सुमाति देवी को सचिव,दुरगौली पंचायत के सरपंच वीणा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सरपंच सोनू कुमार,संजू देवी, रामेश्वर महंतों, सुबोध कुमार तिवारी,रेखा देवी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग