पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कतालपुर हनुमानगंज गांव में 23 दिसम्बर को बच्चों के शौच करने के मामूली विवाद में दो पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट में तीन शख्स घायल हो गए थे जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में हुआ। मामले में दोनों पड़ोसी के द्वारा दिए आवेदन पर थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया और मामले में जांच- पड़ताल शुरू कर दिया। एक पक्ष से प्रियंका कुमारी देवी पति राकेश कुमार ने बताया कि वह बच्ची को शौच करा रही थी कि संतोषी देवी,किसलाउती देवी,रवि कुमार,रूबी कुमारी, मुकेश प्रसाद, महेश प्रसाद, नीरज कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया। वही दुसरे पक्ष से संतोषी देवी पति महेश प्रसाद ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर थी कि प्रियंका देवी पति राकेश कुमार कमरें में घुसकर डायन कहते हुए कातिलाना हमला कर दिया वही बचाने गयी पुत्री बबीता कुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनो पक्षों से मिलें आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग