छपरा(सारण)। जिले के गड़खा व नगरा प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के पद का फैसला मंगलवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में हो गया है। गड़खा में प्रमुख एवं उप प्रमुख की कुर्सी पर राजद समर्थित प्रत्याशी ने कब्जा जमाया तो नगरा में छपरा में मोटर व्यवसायी खैरा निवासी योगेन्द्र चौरसिया की पत्नी सह पंचायत समिति सदस्य एवं जगदीशपुर के पंचायत समिति सदस्य उप प्रमुख के पद पर काबिज हुए है। जानकारी के अनुसार गड़खा में राजद समर्थित महम्मदा पंचायत के हरेन्द्र महतो की पत्नी सह पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी व उप प्रमुख के पद पर महम्मदपुर पंचायत के कृष्णा सिंह की पत्नी सह पंचायत समिति सदस्य सुनैना देवी निर्वाचित हुयी है। नगरा प्रखंड के प्रमुख पद पर अमरपति देवी व उप प्रमुख हरि राय की पत्नी शारदा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव से पहले सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। साथ ही आजीवन शराब नहीं पीने एवं शराबबंदी को फसल बनाने के संबंध में शपथ दिलाया गया गया। राजनीतिक जानकारों की माने तो गड़खा में प्रमुख एवं उप प्रमुख को लेकर के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री एवं जदयू नेता तथा वर्तमान राजद विधायक भी अपने-अपने प्रतिनिधि को प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के प्रत्याशी को मदद कर रहे है। लेकिन काफी जोर अजमाइश के बाद प्रमुख एवं उप प्रमुख के पद पर राजद समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई। जिससे गड़खा प्रखंड के राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है।
नगरा के 15 बीडीसी में 14 हीं चुनाव में हुए उपस्थित
नगरा प्रखंड के 10 पंचायतों में 15 पंचायत समिति सदस्य यानी बीडीसी का निर्वाचन क्षेत्र है। सभी सीटों पर पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए है। मंगलवार को प्रमुख एवं उप प्रमुख के निर्वाचन सदर अनुमंडल कार्यालय में करीब 10:30 बजे से होना सुनिश्चित था। लेकिन कई बीडीसी चुनाव में विलम्ब से पहुंचे। इस दौरान कादीपुर पंचायत के बीडीसी रिंकी देवी शपथ ग्रहण एवं प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव में नहीं पहुंच चूकी है। ऐसे में 14 पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति में ही प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव शुरू किया गया, जिसमें दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचित किये गये है।
गड़खा में 1 मतों के अंतर से जीतकर प्रमुख बनी रेणु देवी व उप प्रमुख सुनैना देवी
गड़खा के महम्मदा पंचायत के बीडीसी रेणु देवी 1 मतों से जीत प्रमुख बनी। वही महम्मदपुर पंचायत की बीडीसी सुनैना देवी उप प्रमुख निर्वाचित हुई। प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव से गड़खा प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत के सभी 35 नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता का एवं राज्य में शराबबंदी को प्रभावी तरह से लागू रखने के लिए आजीवन शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई। गड़खा प्रखंड के लिए प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव को लेकर मंगलवार को होने वाली चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी । इसको लेकर पिछले कई दिनों से चौक-चौराहों पर दिन भर चर्चा होती रही थी। जानकारी के अनुसार गड़खा प्रखंड में प्रमुख का चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी को एकमात्र वोट अधिक मिले और राजद समर्थित महामदा पंचायत के हरेंद्र महतो की पत्नी रेनू देवी प्रमुख बनी। वही मोहम्मदपुर पंचायत के कृष्णा सिंह की पत्नी सुनैना देवी उप प्रमुख बनी। दोनों को 18 बीडीसी सदस्यों ने समर्थन दिया था। विपक्षी प्रमुख के दावेदार फूलजहां बेगम को 17 बीडीसी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया था। उपप्रमुख के लिए अजीत राय ने अपनी दावेदारी पेश की थी। जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा