राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित प्रिन्स मिष्टान् चाय दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो 8 पीएम अंग्रेजी शराब 720 एमएल बरामद हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर दुकानदार फरार हो गया उक्त दुकानदार मढ़ौरा थाना क्षेत्र निवासी बहुआरापट्टी गांव का गोपाल साह का पुत्र नीरज कुमार बताया जाता है । वही पटेढा से भी एक अवैध शराब व्यवसाई को शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 3 लीटर देसी महुआ मीठा निर्मित शराब बरामद किया गया।उक्त व्यति पिंटू चौधरी बताया जाता है। छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर लकी आनंद , रविंद्र कुमार एवं बीएचजी के जवान तथा ग्रामीण पुलिस शामिल थे। उक्त बातो की जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि फरार दुकानदार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग