राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। जनवरी को लेकर शुक्रवार की रात्रि में मशरक थाना परिसर में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने थाना स्तर के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि नववर्ष 2022 के आगमन का जश्न मनाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। सारण पुलिस कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरत रही है। बिहार सरकार ने सभी पार्कों और उद्यानों को पहले ही 2 जनवरी तक के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है, ताकि ज्यादा भीड़ न जुटे।इसके साथ ही शराब पार्टियों को लेकर भी खास चौकसी बरती जा रही है।पुलिस के द्वारा इसके लिए बकायदा अभियान चलाया जा रहा है हर होटल और लॉज की चेकिंग अभियान जारी रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अपराध को नियंत्रित करने और शराब पार्टियों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। राज्य सरकार ने कोरोना के नये वेरियंट्स के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पार्कों और उद्यानों को पहले ही बंद करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही सारण पुलिस की नजर मढ़ौरा अनुमंडल के विभिन्न थानों में होने वाले सेलिब्रेशन और पार्टियों पर है। इसके लिए हर एक थाने को अलर्ट मोड पर रखा गया है।वही उन्होंने कहा कि यदि आपके आस पास कोई भी अवांछनीय तत्वों के द्वारा ग़लत गतिविधी दिखती है तों उन्हें या पुलिस को सूचना जरुर दें। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा राजेश कुमार रंजन,प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार, मुरारी कुमार, अंजली प्रकाश,मधु कुमारी, जमादार ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग