राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मशरक-सिवान-शीतलपुर एसएच-73 पर ब़सोही गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार दो शख्स को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही मौके पर गश्ती दल में पहुंचे जमादार विपिन कुमार ने घायल दोनों शख्स को घायलावस्था में इलाज के लिए गश्ती गाड़ी में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की सूचना दी। घायल की पहचान मशरक हरि मोड़ निवासी दिपचन्द बैठा का 36 वर्षीय पुत्र हरेंद्र बैठा और भिखारी बैठा का 26 वर्षीय पुत्र दीपक बैठा के रूप में हुई। घटना में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइक से सिवान की तरफ से मशरक आ रहें थें कि मशरक की तरफ से सिवान जा रहा अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग